Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

सतनामी समाज प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच जारी, बलौदा बाजार में धारा 144 लागू

सतनामी समाज के लोगों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कार्यालय में दो दर्जन से ज्यादा कारों, करीब 70 दोपहिया गाडि़यों और एक सरकारी बिल्डिंग में आग लगाए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धारा 144 जारी रही। 

कलेक्ट्रेट के अंदर एक्साइज सहित कई विभागों में बड़ी संख्या में कागजात जलकर राख हो गए। जिला मजिस्ट्रेट कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। हिंसा के आरोपितों की पहचान होने पर उनकी गिरफ्तारियां की जाएंगी। 

ये विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब अज्ञात लोगों ने पवित्र अमर गुफा के पास सतनामी समुदाय की तरफ से पूजे जाने वाले पवित्र प्रतीक 'जैतखाम' या 'विजय स्तंभ' को तोड़ दिया। पुलिस ने बाद में वारदात के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

घटना के विरोध में समुदाय ने सोमवार को यहां दशहरा मैदान में प्रदर्शन और कलेक्टर कार्यालय का 'घेराव' करने का आह्वान किया था।