Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

महाकुंभ की वजह से 'इलाहाबादी अमरूद' की पैदावार बढ़ाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज कुंभ के साथ ही इलाहाबादी अमरूद के लिए भी देशभर में काफी प्रसिद्ध है और इसी इलाहाबादी अमरूद की क्वालिटी को बनाए रखने और पैदावार को बढ़ाने के लिए प्रयागराज के खुसरोबाग इंडस्ट्रियल एक्सपेरिमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर में कई रिसर्च और एक्सपेरिमेंट चल रहे हैं।

ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी ने बताया कि अमरूद की फसल को कीड़ों से बचाने के लिए फेरोमोन ट्रैप और बेहतर बैगिंग तकनीक जैसे एक्सपेरिमेंट का सहारा लिया जा रहा है।

खुसरोबाग इंडस्ट्रियल एक्सपेरिमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी का ये भी कहना है कि पिछले साल करीब 20 क्विंटल अमरूदों को एक्सपोर्ट किया गया था और इस बार एक्सपोर्ट को और बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। अगले साल 2025 में महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में अधिकारी इलाहाबादी अमरूद की मांग में भी बढ़ोत्तरी की उम्मीद कर रहे हैं।