Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

तमिलनाडु के त्रिची में पुलिस ने 250 लीटर गैर-कानूनी शराब जब्त की

तमिलनाडु के त्रिची के पास बाचमलाई में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने 250 लीटर गैर-कानूनी शराब और उरल जब्त किया।

ये अभियान राज्य के कल्लाकुरिची जिले में गैर-कानूनी शराब पीने से 48 लोगों की मौत के बाद चलाया जा रहा है।

डीसी और एसपी ने गांव वालों को गैर-कानूनी शराब न पीने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री स्टालिन ने मरने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।