Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

Gujarat: पुलिस ने आणंद में नकली खाद बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया, लाखों का सामान जब्त

Gujarat: गुजरात के आणंद में नकली खाद के कथित कारोबार पर एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक छापेमारी में करीब 18 लाख रुपये की नकली खाद की बोरियां, खाली पैकिंग बैग, मशीनें और एक ट्रक बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नकली खाद नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अब तक कितने किसानों तक ये नकली खाद पहुंचाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

डीएसपी जेएन पंचाल ने बताया, "वासद पुलिस स्टेशन की जुरिस्डिक्शन में वरोद गांव में रेड किया था। इसमें रघुवीर मनसुखभाई सोलंकी नामक वहां पर डुप्लीकेट फर्टिलाइजर प्रोडक्ट प्रोडक्शन कर रहा था। उनके पास से करीबन 18 लाख का माल सीज किया था। ये सैंपल गांधीनगर की बायोफर्टिलाइजर एंड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर क्वालिटी कंट्रोल लेबोरेट्री में भेजा गया था और कंट्रोल से पता चला है कि ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर्स संदिग्ध मिला है। इसके तहत पार्थिव पटेल फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर ने एक्यूज्ड रघुवीर मनसुखभाई सोलंकी के खिलाफ 'आवश्यक वस्तु अधिनियम' के तहत एफआईआर रेजिस्टर किया है और उसका इंवेस्टिगेशन चल रहा है।”