Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

गुलमर्ग में चौथा खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू, 600 से ज्यादा एथलीट शामिल होंगे

Jammu-Kashmir: गुलमर्ग में बुधवार से शुरू हुए चौथे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में 600 से अधिक एथलीट और अधिकारी शामिल होंगे। इसमें स्नो बोर्डिंग, अल्पाइन स्की, नॉर्डिक स्की और स्नो माउंटेनियरिंग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स के सचिव सरमद हफीज ने कहा कि ये राज्य के लिए गर्व की बात है कि चौथा खेलो इंडिया गुलमर्ग में हो रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अल्पाइन स्की, नॉर्डिक स्की और स्नोबोर्डिंग में मुकाबला कर रहे हैं। वहीं 10 राज्य स्नो माउंटेनियरिंग प्रतियोगिताओं में मुकाबला कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर ने अब तक खेलो इंडिया के तीन संस्करणों की मेजबानी की है और देशभर से युवा हर साल विंटर गेम्स का हिस्सा बनने के लिए गुलमर्ग आते हैं।