उत्तर रेलवे के चंडीगढ़ स्टेशन पर निर्माण कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित इस रूट की 20 ट्रेनों का शनिवार से 24 अक्तूबर तक संचालन प्रभावित रहेगा। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 17 व 22 को रास्ते में 25 मिनट और 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 40 मिनट रोककर चलाई जाएगी। वहीं, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को 20 को, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को 21 को अस्थायी रूप से साहेबजादा अजित सिंह नगर मोहाली स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
लखनऊ-चंडीगढ़ सहित 20 ट्रेनों का संचालन आज से रहेगा प्रभावित
You may also like
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 605 पहुंचा, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली.
केरल और तमिलनाडु में ED की बड़ी कार्रवाई, को-ऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 11 ठिकानों पर छापेमारी.
कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मुरासु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अगले 12 घंटे में और घटेगी ताकत.
दिल्ली प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता का पंजाब सरकार पर निशाना, बोलीं- कुछ राज्य जानबूझकर करा रहे पराली जलाने की घटनाएं.