Breaking News

WB चुनाव: पुलिस ने काउंटिंग से पहले कई जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई     |   रवि के. ने एचएएल के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया     |   ईरान युद्ध से बदले समुद्री रास्ते, होर्मुज-रेड सी नहीं अब अफ्रीका से कंटेनर शिपिंग     |   पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष बाजवा ने सभी विधायकों का अल्कोहल टेस्ट की मांग की     |   न्यूजीलैंड क्रिकेटर मिशेल सेंटनर कंधे की चोट के कारण एक महीने तक नहीं खेल पाएंगे     |  

नई कैब बुकिंग ऐप NEMBHARAT हुई लॉन्च

भारत के प्रतिस्पर्धी ऐप आधारित कैब बुकिंग बाजार में गुरुवार को एक नया राइड-बुकिंग प्लेटफॉर्म NEMBHART लॉन्च हुआ। NEMBHART ने प्रीपेड बुकिंग मॉडल पेश करके ड्राइवरों के कमीशन और यात्रियों के लिए बढ़ते मूल्य को खत्म करने का वादा किया है, जिसमें यात्रियों को यात्रा शुरू होने से पहले ही भुगतान करना होगा।

नारायणहिती ट्रस्ट द्वारा समर्थित वर्ल्ड इकोनॉमिक मोबिलिटी लिमिटेड (WEML) ने यात्रियों और ड्राइवरों की समस्याओं को दूर करने के लिए NEMBHARAT प्लेटफॉर्म तैयार किया है। NEMBHARAT की मुख्य परिचालन अधिकारी, कांची शर्मा ने कहा, "हमारी किराया प्रणाली निश्चित है और हम सर्ज प्राइसिंग का अभ्यास नहीं करते हैं। हम अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की धोखाधड़ी नहीं करते हैं।"