Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

Jammu Kashmir: श्रीनगर और शोपियां में NIA का बड़ा एक्शन, दारुल उलूम सहित कई जगह मारे छापे

Jammu Kashmir: एनआईए ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और शोपियां जिलों में दारुल उलूम सिराजुल उलूम समेत तीन स्थानों पर सोमवार को छापे मारे। दारुल उलूम सिराजुल उलूम को पिछले महीने अवैध इकाई घोषित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने शोपियां के इमाम साहिब इलाके में स्थित इस विद्यालय में तड़के छापा मारा। यह शिक्षण संस्थान सैकड़ों छात्रों को धार्मिक और औपचारिक, दोनों तरह की शिक्षा देता है।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के एक अन्य दल ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख शहजादा औरंगजेब के जिले के मोलू चित्रगाम में स्थित घर पर भी छापेमारी की। केंद्रीय एजेंसी ने श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में लड़कियों के मदरसे, जमीयत उल बनात में भी छापा मारा।