Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

MP: दोबारा परीक्षा से पहले नीट उम्मीदवार लापता, परिवार का दावा- पेपर लीक से था परेशान, तलाश जारी

MP: पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मध्य प्रदेश के उमरिया में 21 जून को होने वाले दोबारा परीक्षा से पहले नीट की तैयारी कर रहा 20 साल का एक छात्र लापता हो गया। इंदौर के एक कोचिंग सेंटर का छात्र संतोष नायक 12 जून से घर नहीं लौटा है।

पुलिस ने बताया कि परिवार वालों के बयान के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि संतोष ये कहकर घर से निकला था कि वो पाली शहर में बाल कटवाने जा रहा है और उसे अंतिम बार सीसीटीवी फुटेज में वहां चलते हुए देखा गया था।

छात्र तीन मई को परीक्षा देने के बाद छह मई को घर लौटा था। परिवार वालों का कहना है कि वो पेपर लीक होने की वजह से परेशान था। नीट की तैयारी कर रहे छात्र की मां ने कहा, "पेपर लीक के बारे में पता चलने के बाद वो तनाव में था। उसने बहुत मेहनत की थी और 21 जून को दोबारा परीक्षा होने की बात से वो परेशान था। उसे इस बात की चिंता थी कि दोबारा परीक्षा के लिए बहुत कम समय बचा है, इसलिए वो इस बार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगा।"

उन्होंने बताया कि वो कम खाता था और लोगों से कम बातचीत करता था। संतोष के भाई ने बताया कि वो दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहता था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हम उसे जल्द से जल्द तलाशने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।