Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

कोटा में नौवीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने की खुदकुशी, अब तक 10 बच्चों ने दे दी जान

राजस्थान के कोटा में चार जून को नीट-यूजी रिजल्ट आने के एक दिन बाद 18 साल की मेडिकल की छात्रा ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर सुसाइड की। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर मां और भाई के साथ रहने वाली बागीशा तिवारी ने बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। अधिकारी बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाली बागीशा तिवारी कोटा के कोचिंग सेंचर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) के लिए तैयारी कर रहीं थीं।

जवाहर नगर पुलिस थाने के सर्किल इंस्पेक्टर हरिनारायण शर्मा ने को बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका भाई भी ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई) की तैयारी कर रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार यानी चार जून को मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए थे।

इस साल जनवरी से अब तक कोचिंग हब कोटा में आत्महत्या का ये 10वां मामला है। पिछले साल कोचिंग में 26 छात्र-छात्राओं के सुसाइड के मामले सामने आए थे। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि बागीशा तिवारी ने नौवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगाई। उन्होंने बताया कि बागीशा की मां और बिल्डिंग के लोग बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराव भीम सिंह (एमबीएस) अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम बच्ची के पिता के आने के बाद किया जाएगा। हरिनारायण शर्मा ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चला है कि उसने नीट-यूजी परीक्षा दी थी। लेकिन उसके सुसाइड की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।