Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |  

माता-पिता को धमकी देकर नाबालिग लड़की ने की शादी, 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नाबालिग लड़की ने 19 साल के लड़के से किया प्रेम विवाह. बता दें, नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी और लड़का एक-दूसरे से प्यार करते हैं. जिस वजह से लड़की ने अपने परिवार के सदस्य को धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने उसकी शादी उस लड़के से नहीं कराई तो वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेगी.

इसी के साथ इंदौर पुलिस ने बाल विवाह मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में एक पुजारी और 15 साल की नाबालिग लड़की और 19 साल के लड़के के माता-पिता शामिल हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए साल 2013 में लाडो अभियान नाम से एक अभियान शुरु किया था. जिसके तहत पुलिस ने बाल विवाह कराने वाले 7 लोगो के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम मामला दर्ज किया है.