Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

Gujarat: 'मिनी महाकुंभ' कहे जाने वाले महाशिवरात्रि मेले की शुरुआत, महादेव के जयकारे के साथ फहराया ध्वज

Gujarat: गुजरात के जूनागढ़ जिले के गिरनार की तलहटी में बसे भवनाथ महादेव मंदिर में बुधवार को सालाना महाशिवरात्रि मेला शुरू हुआ। संतों और प्रशासन के बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में हर हर महादेव के जयकारे के साथ भवनाथ महादेव की चोटी पर 55 किलो के पोल पर धर्म ध्वज फहराया गया। "मिनी कुंभ" कहे जाने वाले भवनाथ मेले में नागा साधु, संत और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

यह शिवरात्रि मेला अलग-अलग अखाड़ों के साधु-संतों और धार्मिक समूहों का एक बड़ा जमावड़ा भी है। मेले में इस साल सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। भवनाथ मंदिर और गिरनार गेट पर गाड़ियों के दाखिल होने पर रोक है। 3,500 से ज्यादा पुलिस कर्मीे तैनात किए गए हैं, और मेले पर नजर रखने के लिए ड्रोन सर्विलांस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह मेला महाशिवरात्रि के दिन यानी 15 फरवरी को खत्म होगा।