Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दूसरे समुदाय में की शादी… चार साल बाद लिया ‘बदला

दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करना और फिर उससे शादी करना उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाले युवक को भारी पड़ गया है. कुछ लोगों ने ना केवल युवक की स्पोर्टस एकेडमी में आग लगा दी है, बल्कि उसे भी जान से मारने की धमकी दी है. घटना तीन दिन पहले शुक्रवार की है, लेकिन अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है. वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच का दावा कर रही है.

मामला बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में अंगूरी गांव का है. पीड़ित विजयपाल सिंह ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि वह अपने गांव में स्पोर्टस एकेडमी संचालित करते हैं. यहां पर वह युवाओं की आर्मी तथा पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल की तैयारी कराते हैं. विजयपाल के मुताबिक साल 2019 में दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था. उस समय से गांव के कुछ लोग नाराज हैं. पहले भी ये लोग कई बार उसके साथ गाली गलौज कर चुके हैं.