Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Bihar: पटना मार्केट एरिया में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक युवक का शव इस्माइलपुर ढिबरा गांव के बाजार इलाके में मिला। मृतक की पहचान आलमपुर में रहने वाले 24 साल के बिकास कुमार के तौर पर हुई है। वारदात की सीसीटीवी तस्वीरों में दिख रहा है कि तीन युवक एक बाइक पर आ रहे हैं और दूसरी बाइक पर सवार लोगों पर गोलियां चला रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक युवक के शव के पास गोलियों के तीन खोखे भी बरामद किए गए हैं। मृतक बिकास कुमार के साथ बाइक पर सवार सूरज गोप घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि मृतक बिकास अपने दोस्त के साथ बीती रात चला गया था। अधिकारियों के मुताबिक एएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड वारदात की जगह पर पहुंच गया है और जांच जारी है।