Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

Jammu: जम्मू में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन, फल्ला गुज्जर के घर पर चला बुलडोजर

Jammu: जम्मू कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी और ड्रग्स के कारोबार से जुड़ी गैर-कानूनी संपत्ति के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बुधवार को जम्मू में कथित तौर पर एक ड्रग तस्कर के एक-मंजिला घर को गिरा दिया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर जम्मू के बाहरी इलाके बिश्नाह के चक वजीरू में फल्ला गुज्जर का घर गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। उन्होंने ये भी बताया कि आरोपी ड्रग तस्करी से जुड़े कई मामलों में शामिल रहा है।

इससे पहले, पुलिस ने ड्रग तस्कर के भाई लाऊ गुज्जर का 'बिली चराना' स्थित घर गिराया था, जिसे इस साल की शुरुआत में आपराधिक मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। यह ऑपरेशन प्रशासन द्वारा शुरू किए गए उस बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद ड्रग्स की समस्या को रोकना, आपराधिक नेटवर्क को तोड़ना और समुदायों को नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों से बचाना है।