Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

उज्जैन में सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया, 14.58 करोड़ रुपये नकद बरामद, नौ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी में एक सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर 14.58 करोड़ रुपये नकद बरामद किये। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें टी-20 क्रिकेट विश्व कप और ऑनलाइन गेम पर सट्टा लगाने वाले एक गिरोह के बारे में सूचना मिली थी।

उज्जैन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पीयूष चोपड़ा नामक व्यक्ति बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल है। हमने दो दिनों तक सूचना पर काम किया। पुलिस दलों ने गुरुवार शाम को मुसद्दीपुरा और 19 ड्रीम कॉलोनी सहित दो से तीन इलाकों में छापेमारी की।’’

उन्होंने बताया कि दलों ने 14.58 करोड़ रुपये की नकदी और पाउंड और डॉलर सहित सात देशों की करेंसी बरामद कीं। उन्होंने बताया कि 40 से ज्यादा मोबाइल फोन, लैपटॉप और दूसरे गैजेट भी जब्त किए गए। सिंह ने कहा कि हम एक लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने जा रहे हैं कि वे देश से भागे।’