Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

जैसलमेर में लोदुर्वा का ऐतिहासिक शिवालय, आस्था और इतिहास की कहानियों का अनूठा संगम

Rajasthan: अक्सर देश भर की ऐतिहासिक जगह सदियों पुरानी होती हैं। फिर भी लोगों के दिलों में उनके लिए खास जगह होती है। इन्हीं में शुमार है, राजस्थान में जैसलमेर के लोदुर्वा गांव का प्राचीन शिव मंदिर। आज ये शिवालय खंडहर बन चुका है, लेकिन श्रद्धालु आज भी यहां भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

जानकार कहते हैं कि मंदिर और उसके आसपास जीर्णोद्धार किया जाए तो भारी संख्या में यहां श्रद्धालु आ सकते हैं। उनका ये भी कहना है कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है, क्योंकि ये मंदिर लोदुर्वा की मशहूर राजकुमारी मुमल की प्रेम कहानी से जुड़ा है। लिहाजा ये मंदिर आस्था, इतिहास और रोमांस का अनूठा संगम है।

लोदुर्वा के शिवालय में आस्था, विरासत और रोमांचक कहानियां सिमटी हुई हैं। इसे इंतजार है एक बार फिर चमकने का, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी चमक से सराबोर हो सकें।