Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

जम्मू में जमीन घोटाले का खुलासा, 5 FIR दर्ज

जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दावा किया कि उसने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें भू-माफिया ने अधिकारियों की मिलीभगत से 28 एकड़ से ज्यादा जमीन हड़पी गई है।

एसीबी-जम्मू के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल विकास गुप्ता ने बताया कि सरकारी अधिकारियों सहित आरोपितों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं और घोटाले में शामिल 16 लोगों के परिसरों पर छापेमारी चल रही है।

विकास गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कई शरणार्थियों को, जिन्हें 1955-56 में बसने के लिए कुछ जमीन आवंटित की गई थी, षड्यंत्रकारियों के जरिए वहां भेजा गया था। इस अवसर पर एसीबी के सीनियर पुलिस अधीक्षक (मध्य) सुरेन्द्र कुमार शर्मा सहित कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

इस मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि जम्मू जिले के असरवान, मिश्रीवाला और भलवाल क्षेत्र में 225 कनाल संरक्षक भूमि को भू-माफिया ने संरक्षक, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हड़प लिया है।

उन्होंने कहा कि अब तक तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और पटवारियों सहित आठ से 10 सेवारत और सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों के नाम एफआईआर में दर्ज किए गए हैं।