Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

डार्क वेब के जरिए बैंकॉक से मंगाया गया एलएसडी और हाइब्रिड गांजा सूरत में जब्त

पुलिस ने सूरत के अपार्टमेंट से डार्क वेब के जरिए बैंकॉक से मंगाई गई 43 लाख रुपये कीमत की एलएसडी और हाइब्रिड गांजा को जब्त किया है। 

पुलिस ने बताया कि सूरत के अडाजन इलाके में रहने वाले पार्थ मंदिरवाला ने ड्रग्स मंगाई थी। 

पुलिस ने बयान में बताया कि मंदिरवाला अपने घर पर नहीं मिला, लेकिन छापेमारी के दौरान 43 लाख रुपये की कीमत की एलएसडी और हाइब्रिड गांजा जब्त की गई। 

आरोपित को पकड़ने की कोशिश जारी है। बयान में कहा गया कि तस्करों ने डार्क वेब और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर विदेश से ड्रग्स मंगाया और शहर के पॉश इलाकों में युवाओं को बेचा गया। 

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कृष्णकुंज सोसाइटी का रहने वाला मंदिरवाला डार्क वेब का इस्तेमाल कर बैंकॉक से ड्रग्स खरीद रहा है। 

डार्क वेब इंटरनेट का एक छिपा हुआ हिस्सा होता है। इसे खास ब्राउज़र के जरिए ही एक्सेस किया जाता है। इसमें कानूनी और अवैध दोनों तरह की गतिविधियां होती हैं। 

पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।