Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

कर्नाटक: गैंगस्टर बागप्पा हरिजन हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

कर्नाटक के विजयपुरा में पुलिस ने गैंगस्टर बागप्पा हरिजन की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। विजयपुरा जिले के मदीना नगर इलाके में अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने बुधवार को बागप्पा की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों द्वारा बागप्पा की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन को बरामद कर लिया गया है। उसके मुताबिक जिन चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से सिर्फ एक का ही आपराधिक रिकॉर्ड है। 50 साल के बागप्पा हरिजन पर हत्या के छह मामलों सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे।