Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

झारखंड: कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी का हजारीबाग में अंतिम संस्कार किया गया

जम्मू कश्मीर के अखनूर में आईईडी धमाके में शहीद हुए कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी का गुरुवार को झारखंड के हजारीबाग में अंतिम संस्कार किया गया।

खिरगांव के बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शहीद करमजीत सिंह बख्शी को नम आंखों से आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे।

शहीद करमजीत सिंह बख्शी की मंगेतर भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं और शहीद को नम आंखों से विदाई दी। उनकी मंगेतर जम्मू में तैनात एक आर्मी डॉक्टर हैं, जिनसे उनकी शादी अप्रैल में होने वाली थी।

मंगलवार को अखनूर सेक्टर में एलओसी के गश्त के दौरान संदिग्ध आतंकियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इस धमाके में दो जवान शहीद हो गए थे।