Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकियों ने की 2 वीडीजी की हत्या, विरोध में गांव वालों ने किया प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के ओहली कुंतवाड़ा गांव के निवासियों ने गुरुवार शाम दो वीडीजी यानी विलेज डिफेंस गार्ड की हत्या के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गांव से गुजरने वाली सड़क को जाम कर दिया और आतंकवादियों के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध किया।

किश्तवाड़ के ऊंचे इलाकों में गुरुवार को दो विलेज डिफेंस गार्ड को अगवा करने के बाद आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सनातन धर्म सभा ने शुक्रवार को हुई हत्याओं के विरोध में किश्तवाड़ में बंद का ऐलान किया।

हत्या की इस घटना के बाद पुलिस और सेना ने घने जंगल वाले इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।