Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहा प्रदूषण त्वचा को बना देगा बूढ़ा

दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का लेवल इन दिनों डराने लगा है. हाल ये है कि एनसीआर के कुछ इलाकों में कुछ दिनों से AQI लेवल 500 से अधिक तक पहुंच गया. इसका असर लोगों की सेहत पर तो दिख रहा है और इसी के चलते डॉक्टर लोगों को घर के बाहर मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं. बेकार एयर क्वालिटी सेहत के लिए तो खराब होता ही है, इससे आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है. पॉल्यूशन का बुरा असर स्किन पर न पड़े इसलिए इस दौरान खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है.