Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

West Bengal: कोलकाता में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में भरा पानी

पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश से मंगलवार को कोलकाता में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और कई मुख्य सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए। बेलघोरिया और नंदा नगर इलाकों में पानी भर गया। 

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के कारण दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में अगले तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 29 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी, मध्य भाग और पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी है।