Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

मोतिहारी में शराब के नशे में धुत्त युवक ने चाकू मार की वृद्ध दंपती की हत्या

पूर्वी चंपारण के मेहसी थानाक्षेत्र के मिठनपुरा गांव में मंगलवार की शाम शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे एक युवक को रोकने गए वृद्ध दंपती की हत्या नशेड़ी ने चाकू मार कर दी। घटना को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हत्या के बाद गांव में शोक व दहशत है। पुलिस कैंप कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पवन साह को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी लाया जा रहा है।

चकिया के पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि मंगलवार की शाम मिठनपुरा गांव निवासी पवन साह से शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी बतहू साह ने पवन को गाली-गलौज करने से मना किया। इसी बात को लेकर पवन उनके साथ झगड़ गया।

अचानक से पास रखा चाकू निकालकर बतहू साह (70) पर चाकू से हमला शुरू कर दिया। जब बतहू को बचाने उनकी पत्नी मानती देवी (65) आईं तो उन्हें भी लहूलुहान कर मौत की नींद सुला दिया। घटना की सूचना पर चकिया के पुलिस उपाधीक्षक व मेहसी के थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भट गांव में पहुंचे।