Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

गुजरात में अगले सात दिनों में बहुत भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की की चेतावनी

Gujarat: मौसम विभाग ने गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में अगले सात दिनों (28 जुलाई से तीन अगस्त तक) तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें दाहोद जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

इसके अलावा महिसागर, वडोदरा, आणंद, पंचमहल, नर्मदा, तापी, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन और दादरा एवं नगर हवेली सहित कई अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अरावली, साबरकांठा, अहमदाबाद और भरूच जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी गुजरात में दाहोद, पंचमहल, आणंद और वडोदरा सहित कई इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है और येलो अलर्ट प्रभावी है।

इस सीजन में अब तक एक जून से 28 जुलाई तक गुजरात में 463.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो इस अवधि के सामान्य स्तर 242.8 मिलीमीटर से 35 फीसदी अधिक है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह से अपडेट रहने की अपील की है क्योंकि मौसम विभाग ने राज्य आने वाले दिनों में लगातार बारिश की आशंका जताई है।