Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

हैदराबाद में पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के जरिए चोरी के 1,016 मोबाइल फोन किए बरामद

तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने सीआईआईआर पोर्टल का इस्तेमाल कर चोरी किए गए 1,016 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत तीन करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इन्हें गुरुवार को इनके मालिकों को बांटा गया। पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने मिलकर चोरी किए गए और खो गए 1016 मोबाइल फोन बरामद किए  है। इनकी कीमत तीन करोड़ रुपये से ज्यादा है। जो भी चोरी किए गए मोबाइल का इस्तेमाल करता है, सीआईआईआर पोर्टल उनकी लोकेशन की पहचान कर लेता है। फिर उन्हें बुलाकर बताते हैं कि ये चोरी के मोबाइल फोन हैं और वे उसे लौटा दें।

चोरी के मोबाइल फोन गैरकानूनी तरीके से बेचे गए थे। इस बारे में जांच की जा रही है। चोरी किया गया मोबाइल फोन वापस पाने वाले श्रीकांत ने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि पुलिस चोरी किये गए मोबाइल फोन को वापस पा सकेगी। मुझे लगता था कि चोरों के पास पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की नई तकनीक होगी। लेकिन पुलिस ने तकनीक का इस्तमाल कर उन फोनों को पहचान लिया। उन्होंने साबित कर दिया कि पुलिस की साइबर क्राइम टीम काफी मजबूत है। मैं काफी खुश हूं।"

एक और मोबाइल फोन वापस पाने वाली पीड़ित सुकिता सेशू रेड्डी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मेरा फोन वापस मिल गया। इसे पति ने जन्मदिन पर तोहफे के रूप में दिया था। शादी की सालगिरह के दिन ये खो गया। आज ये वापस मिल गया है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं। राचाकोंडा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद।"