Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में पुलिस ने शुक्रवार को एक हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि मृतक की पहचान 32 साल के अमित जोस के रूप में हुई है।

शुक्ला ने कहा, "गुप्त सूचना के आधार पर उसे जयंती स्टेडियम के पास अपने एक साथी के साथ दोपहिया वाहन पर देखा गया। बाइक सवार भागने में सफल रहा, जोस स्टेडियम की ओर भागा और फिर पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया।"

एसएसपी ने बताया कि जोस जून में दर्ज हत्या के एक मामले में फरार था। उस पर 30,000 रुपये का इनाम था। जोस के खिलाफ हत्या और लूट सहित लगभग 35 मामले दर्ज थे।