Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

छत्तीसगढ़ में हो सकती झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में आज से मानसून ऐक्टिव होने की संभावना है। आज गुरुवार से प्रदेशभर में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं बस्तर में झमाझम बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में इन दिनों कभी बादल छाए हुए हैं, तो कभी धूप है। हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर हल्की माध्यम बारिश हो रही है। बीते दिनों प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ अच्छी बारिश हुई। आज भी झमाझम बारिश के आसार हैं।  

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार से प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गई है। इसके वजह से प्रदेश भर में बारिश बढ़ने की संभावना है। बस्तर में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं रायपुर दुर्ग और समेत सभी जगहों में झमाझम बारिश हो सकती है।