Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

मंडी में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने लगाई मदद की गुहार

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई इलाकों में भारी बारिश ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को थाम दिया। नदियां उफान पर हैं। ऐसे में जगह-जगह पानी ही पानी दिख रहा है। 

नागचला के लोगों का कहना है कि उन्हें हर बार मानसून सीजन में अपने पशुओं के लिए चारे की कमी से जूझना पड़ता है। वे प्रशासन से स्थायी समाधान खोजने की गुजारिश कर रहे हैं। वहीं बल्ह घाटी के दादौर क्षेत्र में रहने वालों का आरोप है कि नए बने हाईवे में बेहतर जल निकासी के इंतजाम नहीं किए गए हैं जिससे गंभीर जलभराव के हालात बन गए हैं।

मंडी में मानसून का कहर जारी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक सोमवार तक राज्य में बंद 266 सड़कों में से 155 सिर्फ मंडी ज़िले में हैं। मंगलवार को जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के अनुमान की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।