Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

MP: मंदसौर में बारिश से भारी नुकसान, लोगों को राहत शिविर भेजा, हाई अलर्ट पर बचाव दल

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सोमवार पूरी रात बारिश हुई। बारिश की वजह से खास कर गरोठ-भानपुरा इलाके में भारी नुकसान हुआ है। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है। निचले इलाकों में जलाशयों के आसपास घर पूरी तरह से डूब गए हैं। कई गांवों में बाढ़ आ गई है। अधिकारियों ने इलाके में रेड एलर्ट जारी किया है। जिले के संवेदनशील जगहों पर लोगों की सुरक्षा के लिए बचाव दल तैनात किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में बाढ़ से निकाले गए लोगों के लिए अस्थाई राहत शिविर बनाए हैं। बचाव दल को हाई एलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने लोगों को सचेत रहने और जलाशयों के आसपास न जाने की सलाह दी है। संवेदनशील इलाकों में रहने वालों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है।