Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Gujarat: एआई-171 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त छात्रावास फिर से बनेगा, पीड़ित परिवार बोले- स्मारक स्थल बने

Gujarat: गुजरात सरकार ने कहा है कि पिछले साल एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के परिसर का पुनर्निर्माण किया जाएगा। हालांकि, कुछ पीड़ितों के परिवार चाहते हैं कि दुर्घटनास्थल को एक स्मारक के रूप में संरक्षित किया जाए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने मंगलवार को कहा कि सरकार उसी स्थान पर लगभग 105 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नयी अत्याधुनिक छात्रावास बनाएगी।

पिछले साल 12 जून को लंदन जा रही एयर इंडिया की विमान एआई-171 सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद मेघानीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में जा गिरी। इस घटना में विमान में सवार 241 लोग और जमीन पर 19 लोगों की मौत गई थी और इसमें एक यात्री ही बच पाया।

अधिकारियों को भेजे गए और 115 पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक कानूनी फर्म द्वारा साझा किए गए ईमेल में, परिवार के सदस्यों ने कहा कि उस स्थान को "स्मृति और चिंतन के स्थान" के रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए।