Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

भारत विरोधी अल-कायदा के आतंकी माड्यूल का भंड़ाफोड़, गुजरात एटीएस ने एक महिला को पकड़ा

गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा’ (एक्यूआईएस) के प्रोपेगैंडा का प्रचार करने के आरोप में कर्नाटक की एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।

एटीएस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बेंगलुरु निवासी आरोपी शमा परवीन अंसारी एक्यूआईएस और कुछ अन्य कट्टरपंथी प्रचारकों की भड़काऊ और भारत विरोधी सामग्री साझा करने के लिए दो फेसबुक पेज और एक इंस्टाग्राम हैंडल चलाती थी, जिसके 10,000 से अधिक फॉलोअर हैं। 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह उन चार लोगों में से एक से जुड़ी हुई थी जिन्हें एक हफ्ते पहले एटीएस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ऐसी सामग्री साझा करने के आरोप में पकड़ा था। एटीएस ने पिछले सप्ताह चार लोगों को गिरफ्तार करके एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया था, जो कथित तौर पर एक्यूआईएस की विचारधारा का प्रचार कर रहे थे। 

अधिकारियों ने पहले बताया था कि इन चार लोगों को कई राज्यों में चलाए अभियान में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया था। इनमें से दो गुजरात के हैं।