Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Bihar: मुजफ्फरपुर में सरकारी इंजीनियर की हत्या, सुबह सवेरे घर में घुसकर मारा चाकू

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सरकारी इंजीनियर की उसके परिवार के सामने ही लुटेरों ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मादीपुर में सुबह करीब 3 बजे जूनियर इंजीनियर मोहम्मद मुमताज की उसके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि मुमताज की हत्या उसकी पत्नी और बच्चों के सामने लुटेरों ने की और उसके घर से कीमती सामान लूटकर भाग गए। मुजफ्फरपुर के एसपी (सिटी) कोटा किरण कुमार ने बताया, "पुलिस ने घटनास्थल से हत्या का हथियार बरामद कर लिया है। जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड को लगाया गया है।"

पुलिस ने बताया कि, "मृतक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक अलग कमरे में सो रहा था। हमें अभी तक घटना का मकसद पता नहीं चल पाया है, लेकिन घर से गायब सामान को देखते हुए यह डकैती का मामला लग रहा है।"