Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

CM से लेकर फिजी के डिप्टी पीएम ने मातृभूमि को ऐसे सराहा

गुजरात के अहमदाबाद में आज प्रवासी गुजराती पर्व का आयोजन शुरू हो गया है. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस पर्व के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया. ये पर्व टीवी9 नेटवर्क और एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स इन नॉर्थ अमेरिका यानी AIANA की तरफ से आयोजित करवाया जा रहा है. इस दौरान सीएम ने कहा कि दो गुजरातियों सरदार पटेल और महात्मा गांधी ने स्वराज को गौरव दिलाया है. उसी तरह अब भी अमित शाह और नरेंद्र मोदी को गुजराती होने पर गर्व है. ये सब कड़ी मेहनत का नतीजा है. आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से भारत देश का गौरव बढ़ा है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कार्यक्रम में कहा कि हम जी20 में वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में सफल रहे हैं. कोरोना काल में भी भारत ने दिखा दिया कि हमें किसी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, हमने अपनी खुद की कोरोना के खिलाफ वैक्सीन ढूंढ ली है. हमारा भारत आत्मनिर्भर बन गया है.

सीएम ने विदेश में रहने वाले भारतीयों को लेकर कहा कि पहले जब भगवान राम श्रीलंका गए थे तो वे भारत आने के लिए उत्सुक थे. ऐसी भावना आज भी विदेश से अपनी धरती पर आने वाले लोगों में देखने को मिलती है. यहां विदेश से आए मेहमानों में भी अपनी जन्मभूमि, मातृभूमि के प्रति प्रेम देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि देश-विदेश में बसने वाले गुजरातियों ने अपनी जन्म भूमि को रोशन किया है.