Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली हुए ढेर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने कहा कि सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए।

गोलीबारी में गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 स्पेशल फाइटर यूनिट के कमांडो ने प्रमुख भूमिका निभाई। पूर्वी महाराष्ट्र जिले के भामरागढ़ तालुका के जंगल में हुई ये मुठभेड़ राज्य विधानसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले हुई।

मामले में गढ़चिरौली एसपी के दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 20 नवंबर के चुनावों के मद्देनजर नक्सलियों का एक ग्रुप पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर जंगल में इकट्ठा हुआ था और हमले की योजना बना रहा था।

एक अधिकारी ने कहा कि जिस एरिया में नक्सलियों की मीटिंग हो रही थी, वो छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर की सीमा से सटा हुआ है।

बयान में कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में सी-60 कमांडो की 22 टीमों और सीआरपीएफ के दो दस्तों ने फॉरेस्ट एरिया में दो अलग-अलग प्वाइंट से नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया।

जैसे ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवान उस इलाके में पहुंचे, जहां नक्सली इकट्ठा थे। उन्हें नक्सलियों की अंधाधुंध गोलीबारी का सामना करना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने भी फौरन जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी में पांच नक्सलियों को मार गिराया।