Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |  

Tamilnadu: शिवकाशी में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए, आत्महत्या का शक

तमिलनाडु के शिवकाशी में गुरुवार को एक ही परिवार के पांच लोग घर में मृत पाए गए। जिसमें तीन बच्चे और पति-पति शामिल हैं। पांचों की मौत के पीछे आत्महत्या का शक जताया जा रहा है। 

देवदानम में पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल के टीचर  लिंगम और उनकी पत्नी पलानियाम्मल, अपने बच्चों आनंदवल्ली, आदित्य और सासिका के साथ तिरुलंगल बालाजी नगर में अपने घर पर मृत पाए गए। सासिका की उम्र दो महीने थे। 

इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी। उनका कहना है कई दिनों से लिंगम का परिवार घर से बाहर नहीं निकल रहा था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जांच में जुट गई है।