Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

यूटीटी 2024 के लिए आठ टीमों ने 48 खिलाड़ी चुने

अल्टीमेट टेबल टेनिस यानी यूटीटी की आठ फ्रेंचाइजी ने 22 अगस्त से सात सितंबर तक चेन्नई में होने वाली यूटीटी 2024 के लिए खिलाड़ियों के ड्राफ्ट से 48 खिलाड़ियों का चयन किया है। इसमें 16 विदेशी होंगे। आठ टीम में छह-छह खिलाड़ी होंगे। इस सीजन में दो नई टीम जयपुर पैट्रियोट्स और अहमदाबाद एसजी पाइपर्स शामिल हुई हैं। 

पिछली बार की चैंपियन गोवा चैलेंजर्स ने भारतीय स्टार हरमीत देसाई को रिटेन किया था। टीम ने युवा भारतीय पैडलर यशस्विनी घोरपाडे और सयाली वाणी के साथ आस्ट्रेलिया के यांग्जी लियू को चुना है।