Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

मोतिहारी में डबल मर्डर, दंपती की चाकू घोंपकर हत्या

 बिहार के मोतिहारी में मंगलवार रात दंपती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पति-पत्नी पर वहीं रहने वाले पवन शाह नाम के शख्स ने हमला किया। 

उसने पहले पति पर चाकू से हमला किया ये देखकर जब पत्नी बचाने के लिए भागी तो उसे भी चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया।

दंपती की पहचान 70 साल के बाथू शाह और 65 साल की मानती देवी के रूप में हुई है। कथित तौर पर जब दंपती लोगों को गाली-गलौज करने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपित ने उनपर हमला कर दिया।