Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

बदरीनाथ धाम में एक नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली

बीकेटीसी ने बदरीनाथ धाम में दीपावली की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली पर बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। जबकि बदरीनाथ में एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी।

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में दीपावली मनाने पहुंचते हैं। मंदिर को हर साल भव्य तरीके से सजाया जाता है। बदरीनाथ धाम के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा।