Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

हमारी बेटियां लव जिहाद का शिकार हो रही, मुजफ्फरपुर मामले पर बोले गिरिराज सिंह

Bihar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को मुजफ्फरपुर केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि लव जिहाद के नाम पर लड़कियों का धर्मांतरण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, "मैं मुजफ्फरपुर के प्रशासन, डीएम, एसपी से मामले की जांच करने के लिए कह रहा हूं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो इसे सीबीआई को सौंप दें। केरल की तरह ही मुजफ्फरपुर की 100 बेटियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं, जो जांच का विषय है। अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो हमारी बेटियां लव जिहाद के नाम पर शिकार बनेंगी और उनका धर्मांतरण किया जाएगा।" 

पुलिस ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कई लड़कियों को महीनों तक बंधक बनाकर रखने और उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने उनका यौन शोषण करने वाले रैकेट में शामिल एक आरोपित को मंगलवार को यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी ने तिलक कुमार नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि डीएसपी विनीता सिन्हा की अगुवाई वाली एसआईटी नौ लोगों की तलाश कर रही है, जिनके खिलाफ अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।