Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

हंसिया लेकर सास पर टूट पड़ी बहू, 95 बार किया हमला

12 जुलाई 2022 का दिन था. मध्य प्रदेश के रीवा में एक बहू ने अपनी ही सास पर हंसिये से हमला कर दिया. वो उन्हें तब तक मारती रही जब तक कि सास ने दम नहीं तोड़ दिया. बहू ने सास पर हंसिये से 95 से भी ज्यादा बार वार किए. दो साल बाद अब कोर्ट ने बहू को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई है.

अपर लोक अभियोजक अधिवक्ता विकास द्विवेदी ने इसकी जानकारी दी. बताया कि 50 साल की सरोज कोल मनगवां थाना इलाके के अंतरैला प्लांट गांव में अपने बेटे और बहू के साथ रहती थीं. सास-बहू की आपस में बनती नहीं थी. बहू कंचन कोल अपनी सास से इतनी नफरत करने लगी थी कि उन्हें एक दिन जान से ही मार डाला. 12 जुलाई 2022 को रोज की तरह सास-बहू में किसी बात को लेकर बहस हुई.