Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Bihar: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक की मौत, 3 लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

बिहार के वैशाली में मंगलवार रात को गुस्साई भीड़ ने एक ड्राइवर की पिटाई कर दी और बाद में उसकी गाड़ी में आग लगा दी। दुर्घटना रामगंज इलाके में हुई। सूत्रों के मुताबिक कार ने पहले चार लोगों को टक्कर मारी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। गुस्साई भीड़ ने मौके पर हंगामा किया, लाठी, रॉड और पत्थरों से वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया।

डीएसपी प्रवीण कुमार ने कहा, "इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, लेकिन अब वो खतरे से बाहर है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमें ये भी पता चला है कि लोगों ने कार के ड्राइवर को पीटने की कोशिश की, उसकी हालत गंभीर है, भीड़ ने वाहन को जलाने की भी कोशिश की। जिन लोगों ने हिंसा फैलाने की कोशिश की हम उन्हें ढूंढ रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"