Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Rajasthan: पुलिस ने गौ तस्करों का पीछा करते हुए चलाई गोली, एक की मौत

राजस्थान के डीग जिले में संदिग्ध गौ तस्करों के समूह ने मंगलवार देर रात एक पिकअप वाहन के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप वाहन में कथित रूप से गायों की तस्करी की जा रही थी। डीग के एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे उस समय हुई जब दो लोग पिकअप वाहन में गायों की तस्करी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पुलिस ने वाहनों का पीछा किया और इस दौरान पिकअप में सवार युवकों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। मीणा ने बताया कि इस घटनाक्रम के दौरान ही कुछ दूरी पर दो दूसरे संदिग्ध गौ तस्कर गायों को पकड़ रहे थे। हंगामा के बीच उन्होंने भी पिकअप वाहन पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया, “एक गोली उस पिकअप वाहन के चालक को लगी, जिसका पुलिस पीछा कर रही थी।” अधिकारी ने बताया कि मृतक चालक की पहचान संदीप के रूप में हुई जबकि उसके साथ मौजूद नरेश को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि वाहन से दो गायों को छुड़ा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि वहीं पिकअप वाहन पर गोली चलाने वाले दोनों संदिग्ध फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।