Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी में 17,431 किमी पेयजल पाइपलाइन का निर्माण पूरा

उत्तर प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति मजबूत करने के लिए योगी सरकार अमृत 2.0 योजना के तहत काम कर रही है। इस योजना के तहत अब तक 17,431 किलोमीटर पेयजल पाइपलाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 27.49 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराना है, जिससे करीब 137.45 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

27.49 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) के तहत प्रदेश में पेयजल वितरण नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। योजना के तहत कुल 25,302.80 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य है, जिसमें से 17,431 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। इससे शहरी क्षेत्रों में घरों तक पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

984 नए नलकूपों का निर्माण पूरा

शहरी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए योजना के तहत 1,950 नए नलकूप बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 984 नलकूपों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा, 802 ओवरहेड जलाशयों में से 196 और 197 भूमिगत जलाशयों में से 24 का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

जल भंडारण और वितरण व्यवस्था पर जोर

ओवरहेड और भूमिगत जलाशयों से शहरों में पानी का भंडारण और वितरण बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अमृत 2.0 के तहत इन बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि शहरी आबादी की पेयजल जरूरतों को पूरा किया जा सके और भविष्य में बढ़ती मांग के अनुसार व्यवस्था तैयार हो।

समय पर परियोजनाएं पूरी करने की तैयारी

यूपी जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर के अनुसार, अमृत 2.0 के तहत पेयजल परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है। प्रयास है कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हों और शहरी क्षेत्रों के पात्र परिवारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिल सके।