Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

तमिलनाडु में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू

तमिलनाडु में शुक्रवार को 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। 10वीं कक्षा की परीक्षाओं में कुल 9,13,036 छात्र शामिल होंगे, जिनमें 4,46,411 लड़के, 4,40,465 लड़कियां, 25,888 निजी परीक्षार्थी और 272 जेल के कैदी शामिल हैं। पूरे राज्य में 4,113 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाओं के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

कुल 9.38 लाख छात्र परीक्षा दे रहे हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, परीक्षाएं 4,107 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं और 48,700 शिक्षक पर्यवेक्षक के रूप में लगे हुए हैं। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए 4,591 उड़न दस्ते तैनात हैं। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में विशेष निगरानी दल गठित किए गए हैं। इन निगरानी दलों में प्रमुख शिक्षा अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं।