Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

छत्तीसगढ़: बम की धमकी के बाद इंडिगो की नागपुर-कोलकाता फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

नागपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी के बाद गुरुवार सुबह रायपुर एयर पोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसमें 187 यात्रियों से साथ ही चालक दल के छह सदस्य भी थे।

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट अधिकारियों को धमकी मिलने के बाद विमान को डायवर्ट कर दिया गया। ये नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भर चुका था।

अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह नौ बजे के कुछ देर बाद रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा। उसे फौरन सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारी और बम दस्ते की टीम इसकी जांच कर रही है।