Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला...थराली में फिर तनाव

चमोली के थराली में शुक्रवार को एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है। जिससे एहतियातन व्यापार संघ ने यहां सभी बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। बाजार के कुछ चौराहों पर युवकों की भीड़ भी जमा हो रही है। जिसे देखते हुए सुबह से ही थराली के सभी बाजार बंद हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी का जवान तैनात किए गए हैं।  

बता दें कि थराली में एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल करने का मामला बीते 10 दिन पहले सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था, लेकिन 10 अक्तूबर को यहां घटना से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया था और एक सप्ताह में आरोपी युवक की दुकान खाली करने की मांग की थी। एक सप्ताह बीतने के बाद आज शुक्रवार को फिर तनाव देखने को मिल रहा है।