Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

सीएम स्टालिन को इस्तीफा देना चाहिए, जहरीली शराब हादसे पर भड़के पीएमके नेता रामदॉस

तमिलनाडु में पट्टाली मक्कल कच्ची के अध्यक्ष रामदॉस ने गुरुवार को कल्लाकुरिची जहरीली शराब हादसे को लेकर राज्य की डीएमके सरकार की निंदा की है। उन्होंने सरकार से इस घटना की जिम्मेदारी लेने और तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है।

पीटीआई वीडियो से रामदॉस ने कहा, "पूरा तमिलनाडु शराब के नशे में है। ये सरकार उन लोगों को नहीं बचा सकती, जो शराब के आदी हैं। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और उनकी सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्हें इस दुखद घटना के लिए तमिलनाडु के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।"

तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से में कल्लाकुरिची जिले के 80 से ज्यादा ने कथित तौर पर जहरीली शराब पी थी। इनमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।