Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के परिसरों पर छापा मारा

सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान संस्थान में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में कोलकाता में उनके परिसरों पर रविवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी आरोपित और उनके सहयोगियों के ठिकानों समेत कोलकाता में 14 जगहों पर भी छापे मार रही है।

कोलकाता में नौ अगस्त को मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के बाद से सुर्खियों में बना हुआ है।
इस मामले में आरोपित संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने हत्या के साथ-साथ कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले भी दर्ज किए हैं।